कांगड़ा: लाइफ इंश्योरेंस एजेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (लियाफी) की कांगड़ा ईकाई की नई कार्यकारिणी का गठन सोमवार को टंडन क्लब कांगड़ा में सर्वसम्मति से संपन्न हो गया। नई कार्यकारिणी मे अभिकर्ता हरदेव सिंह को सर्वसम्मति से प्रधान  बनाया गया। इसके अलावा अभिकर्ता देवी सिंह को महासचिव, अभिकर्ता सुदर्शन कुमार कोषाध्यक्ष तथा अभिकर्ता सुमन महाशा को मीडिया प्रभारी बनाया गया। कार्यकारिणी में  अन्य अभिकर्ता साथियों रामदेव पांजला, अनुज कुमार, केवल चौधरी, रमेश पांजला, सुभाष कुमार और राकेश कुमार को सलाहकार के रूप में शामिल किया गया। नवनियुक्त प्रधान हरदेव सिंह ने बताया कि उनकी प्राथमिकता रहेगी कि वह सभी अभिकर्ता साथियों को साथ लेकर चलेंगे तथा उनकी मांगों को गंभीरता से लेते हुए फेडरेशन के समक्ष प्रस्तुत करके उनका समाधान करवाने का हरसंभव प्रयास करेंगे।