Kangra: कांगड़ा के संसारपुर टेरेंस की एक फै़क्टरी में एक युवक ने फंदा लगाकर अपनी जान दी, आपको बता दें ये फ़ैक्ट्री अंकित रोलर फ़्लोर मिल्स है, यहाँ पर बिहार के रहने वाले 19 वर्षीय लड़के ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी।
पुलिस को सूचना मिलने पर जानकारी जुटाना शुरू कर दिया, पुलिस जैसे ही दूसरी मंज़िल पर पहुँची वहाँ पर रामहित सदाय, पुत्र बोको सदाय निवासी नज़ीरपूर्, मधुबनी बिहार को कपड़े से बने फंदे से लटका हुआ पाया।
आत्महत्या का मामले को देखते हुए पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को मौक़े पर बुलाया जिन्होंने साक्ष्य जुटाए और निरीक्षण शुरू किया, युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल देहरा भेजा गया।

