बड़सर: आज मुख्यमंत्री ने गृह ज़िला हमीरपुर के बड़सर विधानसभा क्षेत्र में बुम्बलू हेलीपैड का उद्घाटन किया। यह हेलीपैड लोगों के लिए सुविधा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
मुख्यमंत्री बड़सर की जनता को बड़ी सौगात देगे, लगभग 17.45 करोड़ रुपए की लागत से बने भव्य मिनी सचिवालय भवन को जनता को समर्पित करेंगे। इस मिनी सचिवालय के बनने से स्थानीय लोगों को अपने प्रशासनिक कार्यों के लिए एक ही छत के नीचे सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने बणी में लगभग 1.11 करोड़ रुपए की लागत से तैयार हुए उप स्वास्थ्य केंद्र का भी लोकार्पण करेंगे, जिससे क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी।
मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए बड़सर से विधायक सुरेश कुमार और कैप्टन रणजीत सिंह, भाजपा विधायक इंद्रदत्त लखनपाल, कांग्रेस के पूर्व उम्मीदवार सुभाष ढटवालिया, झंडूता से पूर्व कांग्रेस उम्मीदवार विवेक कुमार, हमीरपुर से पूर्व उम्मीदवार पुष्पेंद्र वर्मा, कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष रामचंद्र पठानिया, कौशल विकास निगम के समन्वयक अतुल कड़ोहता, राज्य नशा निवारण बोर्ड के संयोजक एवं सलाहकार नरेश ठाकुर, ओबीसी वित्त एवं विकास निगम के उपाध्यक्ष डॉ. मोहन लाल, एपीएमसी के अध्यक्ष अजय शर्मा, पूर्व चेयरमैन कुलदीप पठानिया, पूर्व विधायक मनजीत डोगरा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा और सुमन भारती सहित कई अन्य गण्यमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

